Posts

आप बता सकते हैं कि ये हत्या है या आत्महत्या?

पुलिस ने जब एक अपराधी के घर का दरवाजा तोड़ा तो उसे वहाॅ एक व्यक्ति की लाश फाॅसी पे लटकी हुई मिली और कमरे मे चारो तरफ सिर्फ पानी ही पानी था। कमरे मे आने जाने का एकमात्र रास्ता वही दरवाजा था जिसे तोड़कर पुलिस वाले अंदर आए थे जो कि अंदर से बंद था। कमरे मे एक भी कुर्सी,टेबल या ऐसा कुछ भी नही था जिसपे चढ़ के फाॅसी लगाया जा सके। सब सोच मे पड़े हैं कि ये हत्या है या आत्महत्या। कोई भी कुछ भी पूरे विश्वास से नही कह पा रहा है। क्या आप बता सकते हैं कि ये हत्या है या आत्महत्या? उत्तर जानने के लिए कमेंट बाक्स मे कमेंट करें और अपने दोस्तों से शेयर करें। उत्तर- आत्महत्या . जैसा कि बताया गया है , कमरे मे आने जाने का एक ही रास्ता था जो कि अंदर से बंद था और पूरे कमरे मे पानी के अलावा कुछ भी नही था. उसने बर्फ के बड़े टुकड़े पर खड़े होकर फाॅसी लगाया और पुलिस के आने के पहले बर्फ पिघल गई जिसकी वजह से कमरे मे पानी फैल गया. यह पोस्ट कोपीराईट है- उलझेंगे तो सुलझेंगे भी, उलझेंगे ही नहीं तो सुलझेंगे कैसे? पर उलझे ही रहने में भी किसी किसी को सुख महसूस होता है और कुछ लोग इस डर से कि रहने दो, कौन उलझे, जिन्दगी भर / अन्त त...

वो ऐसी कौनसी चीज़ है जिसे खरीदा तो खाने के लिए जाता है लेकिन कभी खाया नहीं जाता है?

सवाल 1 : जब मैं चार से साल का था तो अपने भाई से दुगनी उमर का था. अब मैं 18 साल का हू तो मेरे भाई की क्या उम्र होगी? सवाल 2 : एक ऐसा शब्द बताइए जिसका पहला अक्षर काट दें तो भगवान का नाम, मध्य काट दें तो फल का नाम और अंतिम काट दे तो शस्त्र का नाम बन जाता है? सवाल 3 : दो घरों मे आग लगी है जिसमें से एक घर अमीर का है और दूसरा घर एक ग़रीब का है. बताइए कि पुलिस पहले कौनसे घर की आग को बुझाएगी? सवाल 4 : वो ऐसी कौनसी चीज़ है जिसे खरीदा तो खाने के लिए जाता है लेकिन कभी खाया नहीं जाता है? उत्तर देखने के पहले खुद की बुद्धिमत्ता शक्ति का प्रयोग अवश्य करें। और हां अपने दोस्तो से शेयर करना ना भूलें। उत्तर : जवाब 1 : 16 वर्ष। जवाब 2 : आराम। जवाब 3 : पुलिस आग को बुझाने का काम ही नही करती है। जवाब 4 : प्लेट, खाने के लिए लेते है लेकिन उसे खाया नहीं जाता। यह पोस्ट कोपीराईट है- उलझेंगे तो सुलझेंगे भी, उलझेंगे ही नहीं तो सुलझेंगे कैसे? पर उलझे ही रहने में भी किसी किसी को सुख महसूस होता है और कुछ लोग इस डर से कि रहने दो, कौन उलझे, जिन्दगी भर / अन्त तक दुविधा में ही पड़े रह...

इन तीनो की अपनी उम्र कितनी है?

प्रश्न- एक पार्क मे दादा, पोता (बच्चा) और पिता साथ मे बैठे हैं। तीनो की उम्र मिलाकर 140 वर्ष है। पोता जितने महीने का है, दादा उतने साल का है। पोता जितने दिन का है, पिता उतने सप्ताह का है। अब बताईए इन तीनो की अपनी उम्र कितनी है? जनाब यूं ही उत्तर ना देखें। अपनी अक्ल पे थोड़ा जोर डालें और अपने दोस्तों से भी शेयर करें। उत्तर – दादा की उम्र 84 वर्ष, पिता की उम्र 49 वर्ष और पोता/ बच्चे की उम्र 7 वर्ष। यह पोस्ट कोपीराईट है- उलझेंगे तो सुलझेंगे भी, उलझेंगे ही नहीं तो सुलझेंगे कैसे? पर उलझे ही रहने में भी किसी किसी को सुख महसूस होता है और कुछ लोग इस डर से कि रहने दो, कौन उलझे, जिन्दगी भर / अन्त तक दुविधा में ही पड़े रहते हैं । अपनी अपनी प्रकृति है, कोऊ काहू में मगन, कोऊ काहू में मगन ! किन्तु कुछ लोग सिर्फ इसलिए भी उलझन में फँसे रहते हैं क्योंकि वे यथार्थ से पलायन करना चाहते हैं, यथार्थ को देखना तक नहीं चाहते । यथार्थ को जानना / समझना भी उन्हें अनावश्यक झमेला प्रतीत होता है ! सुविधापसंद ऐसे लोग भी अपने तरीके से सुखी / दुःखी होने के लिए मज़बूर / स्वतंत्र तो होते ही हैं !   ज्यादातर लोगों क...

आप 30 सेकंड का टाईम मापकर सिग्नल कैसे देंगे??

प्रश्न – आपके पास एक रस्सी है जो जलाने पर एक मिनट मे जल के राख हो जाएगी। आप एक रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं। स्टेशन मास्टर नही है और ट्रेन आने वाली है और ठीक 30 सेकंड बाद ट्रेन को सिग्नल देना है पर आपके पास घड़ी नही है। आपके पास सिर्फ रस्सी और माचिस है। बताइए आप 30 सेकंड का टाईम मापकर सिग्नल कैसे देंगे?? और अगर आपके पास दो रस्सियां हैं और आपको 45 सेकंड मापना है तो कैसे मापेंगे? शेयर करके अपने दोस्तो से भी ये सवाल करें। उत्तर – 30 सेकंड मापने के लिए रस्सी को दोनो सिरों से जला देंगे। चूंकि रस्सी एक मिनट मे जलती है तो दोनो सिरो से जलाने पर ठीक आधे मिनट यानि कि 30 सेकंड के बाद दोनो सिरो की आग आपस मे मिल जाएगी और रस्सी रस्सी पूरी जल जाएगी। 45 सेकंड मापने के लिए एक रस्सी का दोनो सिरा जलाएंगे और दूसरी रस्सी का एक सिरा। जब दोनो सिरो से जलाई गई रस्सी जल जाएगी 30 सेकंड पूरे हो चुके होंगे। उसी वक्त दूसरी रस्सी का दूसरा सिरा भी जला देंगे। इस तरह 15 और सेकंड बाद यानि कि 45 सेकंड मे यह पूरी क्रिया संपन्न होगी। यह पोस्ट कोपीराईट है- उलझेंगे तो सुलझेंगे भी, उलझेंगे ही नहीं तो सुलझेंगे कैसे? पर उलझे ही रहने ...

सिर्फ दो बार तराजू का इस्तेमाल कर के आप नकली सिक्के की पहचान कैसे करेंगे???

प्रश्न – मान लिजिए आपके पास 8 सिक्के हैं। सारे सिक्के देखने मे बिलकुल एक जैसे हैं लेकिन उनमे से एक सिक्का नकली है। नकली सिक्का बाकी के सिक्को से थोड़ा भारी है। आपके पास एक तराजू है किंतु बाट नही है। तराजू पर आप केवल दो ही बार ही तौल सकते हैं। तो बताइए सिर्फ दो बार तराजू का इस्तेमाल कर के आप नकली सिक्के की पहचान कैसे करेंगे??? उत्तर देखने से पहले अपने बुद्धिबल का प्रयोग करें और अपने दोस्तो से भी शेयर करें। उत्तर– पहले तीन-तीन सिक्के निकालकर तराजू के पलड़ो पर रखें। अगर दोनो पलड़े बराबर हैं तो इसका मतलब बाकी बचे दो सिक्को मे एक नकली सिक्का है। अब उन दोनो सिक्को को एक-एक पलड़े मे रखकर तौलें जो पलड़ा भारी होगा उस पर रखा सिक्का नकली होगा। लेकिन अगर तीन-तीन सिक्के रखने पर एक पलड़ा भारी हुआ तो उस पलड़े मे रखे तीन सिक्को मे से एक सिक्का नकली होगा। अब उन तीन सिक्को को लेकर उन मे से दो को एक-एक पलड़े पर रखे अगर दोनो पलड़े बराबर हुए तो तीसरा बचा हुआ सिक्का नकली है। और दोनो मे से एक पलड़ा भारी हुआ तो भारी पलड़े वाला सिक्का नकली है। यह पोस्ट कोपीराईट है- उलझेंगे तो सुलझेंगे भी, उलझेंगे ही नहीं तो सुलझेंगे ...

चाॅकलेट्स को उन बाक्स मे इस ढ़ंग से रखे कि किसी भी संख्या मे चाॅकलेट मांगे जाने पर वह सीधे बाक्स ही दे

एक आदमी अपनी छोटी बहन के लिए 1000 चाॅकलेट्स और 10 खाली बाक्स लेकर आता है।वह अपनी बहन से कहता है कि वह उन चाॅकलेट्स को उन बाक्स मे इस ढ़ंग से रखे कि किसी भी संख्या मे चाॅकलेट मांगे जाने पर वह सीधे बाक्स ही दे, बाक्सेस को बिना खोले और उसमे चाॅकलेट की संख्या कम या ज्यादा किए बिना।अगर उसने ऐसा कर लिया तो सारे चाॅकलेट्स उसके हो जाएंगे।अगर आप उसकी जगह पर हों तो इस मुश्किल को कैसे हल करेंगे। उत्तर तो हमने नीचे दिया है, पर उत्तर देखने के पहले आप अपने दिमाग के घोड़े जरूर दौड़ाएं। उत्तर- चाॅकलेट्स को हम बाक्स मे कुछ इस तरह से रखेंगे, बाक्स 1 = 1चाॅकलेट बाक्स 2 = 2 चाॅकलेट बाक्स 3 = 4 चाॅकलेट बाक्स 4 = 8 चाॅकलेट बाक्स 5 = 16 चाॅकलेट बाक्स 6 = 32 चाॅकलेट बाक्स 7 = 64 चाॅकलेट बाक्स 8 = 128 चाॅकलेट बाक्स 9 = 256 चाॅकलेट अब बची हुई चाॅकलेट्स यानि कि 489 चाॅकलेट्स को हम बाक्स नंबर 10 मे रख देंगे।अब आप कोई भी संख्या मे चाॅकलेट चाहेंगे तो आपको बाक्स मिलेंगे, उनमे रखे चाॅकलेट्स मे बिना किसी हेर फेर के।अपने दोस्तो से इस पोस्ट को शेयर कर उनका भी बुद्धि परीक्षण करें। यह पोस्ट कोपीराईट है- उलझेंगे तो सुलझेंग...

चोरों ने कुल कितने हीरे चुराए थे।

चोरों ने कुल कितने हीरे चुराए थे। सात चोरों ने मिलकर चोरी की और हीरे चुराए।हीरे चुराकर वो जंगल मे भाग गए। चोरों ने रात जंगल मे ही बिताने का फैसला किया। रात को सारे चोर सो गए त...