बहुत हीं आसान जवाब पता नही होने पर आपके दिमाग की नसें झनझना उठेंगी।
हम सभी को अपने जीवन में कुछ ऐसे Tricky सवालों का सामना करना पड़ता है जिसका जवाब बहुत आसान होता है लेकिन उसका जवाब ढूंढने में हमारे पसीने छूट जाते हैं। चलिए आज हम ऐसे हीं कुछ सवालों को देखते हैं जिसके जवाब हैं तो बहुत हीं आसान लेकिन जवाब पता नही होने पर आपके दिमाग की नसें झनझना उठेंगी।- अजब सवाल के गजब जवाब प्रश्न 1:- आपके सर के ऊपर पंखा घूम रहा है और आपको माचिस की तीली जलानी है लेकिन ध्यान रहे की तीली पूरी जलनी चाहिए और पंखा भी घूमते रहना चाहिए। उत्तर:- वैसे तो ये प्रश्न देखने में बहुत मुश्किल है लेकिन उसका जवाब बहुत आसान है। आप सबसे पहले पंखे का स्विच ऑफ कर दीजिए और फिर उस पंखे के नीचे माचिस की तीली जला दीजिए। तीली भी नही बुझेगी और शर्त भी पूरी हो जाएगी। अगर आप सोच रहे हैं कि मैने तो पंखे का स्विच बंद करने को कहा है तो एक बार फिर सवाल ठीक से पढिए वहाँ ये लिखा गया है कि “पंखा घूम रहा है।” अब आप स्विच ऑफ भी करेंगे तो पंखा अचानक थोड़े न बंद होगा थोड़ी देर तक तो घुमेगा हीं। प्रश्न 2: एक बूढा आदमी, एक छोटी लड़की और एक मुर्गे को लेकर कहीं जा रहा होता है। रास्ते में दूसरा व्यक्ति उसे रोककर पूछता...